संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। इटवा डुमरियागंज मार्ग पर स्थित बदलियां के पास सोमवार देर शाम मार्ग दुर्घटना में मारे गए युवक की पहचान भवानीगज थान क्षेत्र के ग्राम परसपुर के अलाउद्दीन के रूप में हुई।
सोमवार देर रात बदलिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया था। जानकारी मिलने पर पहुंची इटवा पुलिस घायलावस्था में उसे सीएचसी इटवा ले आई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में एसओ संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसके बारे में जानकारी की जा रही थी। मंगलवार को जानकारी मिली कि वह अलाउद्दीन (50) पुत्र अहमद खान निवासी परसपुर कई वर्ष से अर्धविक्षिप्त व कई दिनों से गायब था। जानकारी पर पहुंचे घरवालों ने शव ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।