-
- भवानीगंज थाना क्षेत्र के खानतारा गांव में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
भवानीगंज। खानतारा गांव में सोमवार देर रात को एक झोपड़ी में आग लग गई। ग्रामीणों के मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गयाा। आग की इस घटना में तीन मवेशी झुलस गए। गनीमत रही कि परिवार के लोग बाहर निकल गए और बच गए।
क्षेत्र के खानतारा गांव निवासी हिरन सोमवार रात खाना खाने के बाद सो गए। रात करीब एक बजे झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपटें उठीं तो नींद खुल गई। इससे वह चारपाई लेकर भागा और शोर मचाने लगा। शोर सुनकर गांव के लोग इकट्ठा होकर आग बुझाने की कोशिश करने लगे। जैसे-तैसे अंदर बंधे तीन जानवरों को झोपड़ी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक तीनों झुलस चुके थे।
इसमें दो पड़िया और एक बकरी शामिल रही। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक झोपड़ी जलकर राख हो चुकी थी। आग लगने की घटना से परिवार के लोग बेघर हो गए हैं। उनके समक्ष मवेशियों के इलाज की समस्या उत्पन्न हो गई है। इस संबंध में डुमरियागंज तहसीलदार डॉ. संतराज सिंह बघेल ने बताया कि आग लगने की घटना की जानकारी मिली थी। मौके पर लेखपाल को भेजकर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।