खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के लुंबनी के बर्दिया जिले की पुलिस ने ब्राउन शुगर और कैप्सूल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बढ़ैयाताल नंबर शांतिपुर के पूर्ण बहादुर सिंह ठकुरी (22 ) को बढ़ैयाताल ग्रामीण नगर पालिका कंथापुर से 940 मिलीग्राम ब्राउन शुगर और की 33 कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि यह पदार्थ उस व्यक्ति की संदिग्ध जांच के दौरान पाया गया, जो भारतीय सीमावर्ती बाजार बलाईगांव से होकर साइकिल पर आया था। जिला पुलिस कार्यालय बर्दिया के एसपी केदार खनाल ने बताया कि सोमवार देर शाम को गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की रिमांड मंगलवार को जिला न्यायालय ने आवश्यक जांच के लिए पांच दिन के लिए बढ़ा दी है। संवाद