चोरी की दो बाइक बरामद, एक गिरफ्तार
बांसी। बांसी कोतवाली की पुलिस टीम ने मंगलवार सुबह क्षेत्र के श्मशान घाट के पास से एक बाइक चोर को पकड़ा। उसकी निशानदेही पर दो बाइक बरामद की गईं। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। कोतवाल शैलेश सिंह ने बताया कि सोमवार की रात दो बाइक गुम हुई थीं। मामले की छानबीन की जा रही थी। इस बीच सूचना मिली कि बाइक चोरी करने वाला एक चोर क्षेत्र के श्मशान घाट के पास मौजूद है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कोतवाली क्षेत्र के तेजगढ़ गांव निवासी राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही दो बाइक बरामद की गई। पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।