पथरा। थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बहला-फुसला कर भगाने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पिता की तहरीर पर रविवार की देर रात पुलिस ने मुख्य आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
मिश्रौलिया थाना क्षेत्र एक गांव की रहने वाल किशोरी, पथरा थाना क्षेत्र स्थित ननिहाल के गांव में तीन माह से रह रही थी। 10 मई को उसके पिता ने आरोप लगाया कि गांव का एक युवक, अपने परिजनों की मदद से उसकी लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। एसओ भाग्यवती पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार में मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, और शीघ्र ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर, किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा। संवाद