फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में हादसा: डेढ़ साल के मासूम की पानी से भरी बाल्टी में गिरने से मौत, मचा हड़कंप

Mon, 04 Sep 2023 01:23 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

बच्चा खेलते-खेलते बाल्टी में गिर गया। नमाज पढ़ने के बाद जब सफीकुन को बच्चा घर में नहीं दिखा तो खोजने लगीं। आंगन में पहुंची तो बच्चे को बाल्टी के अंदर मुंह के बल गिरा देखा। यह देख वह चीख पड़ीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले के नगर पंचायत बिस्कोहर में रविवार को एक डेढ़ साल का बच्चा खेलते-खेलते पानी से भरी बाल्टी में गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जब यह घटना हुई बच्चे की मां नमाज पढ़ रही थी।
विज्ञापन


त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र की नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड नंबर पांच के अटल नगर निवासी गुलजार राईनी का डेढ़ वर्षीय पुत्र सदाफ खेल रहा था। इसी वक्त बच्चे की रविवार की शाम घर के आंगन में मां सफीकुन नमाज पढ़ रही थी। आंगन में पानी से भरी बाल्टी रखी थी।

बताया जा रहा है कि बच्चा खेलते-खेलते बाल्टी में गिर गया। नमाज पढ़ने के बाद जब सफीकुन को बच्चा घर में नहीं दिखा तो खोजने लगीं। आंगन में पहुंची तो बच्चे को बाल्टी के अंदर मुंह के बल गिरा देखा। यह देख वह चीख पड़ीं। आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग आ गए। बच्चे को उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर गए। चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें