फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डेढ़ किलोमीटर सड़क जर्जर, आवागमन में परेशानी

Wed, 12 Jun 2024 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- खेसरहा क्षेत्र के महुआ-कासडीह मार्ग गड्ढे में तब्दील
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खेसरहा। क्षेत्र के महुआ-कासडीह मार्ग पर स्थित पिपरा गांव से पिढि़या तक करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क टूटकर गड्ढे में तब्दील हो गई है। इससे राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। क्षेत्रीय लोगों ने विभाग सहित जनप्रतिनिधियों से सड़क मरम्मत कराने की मांग की है।

साल 2015 में सांसद निधि से पिपरा पक्की सड़क से पिढिय़ा गांव तक डेढ़ किलोमीटर सड़क का निर्माण किया गया था। सड़क बनने के बाद कभी मरम्मत कार्य नहीं किया गया। लोगों को पिढिय़ा गांव स्थित बाबा पिढ़ेश्वर नाथ शिव मंदिर तक आने-जाने के लिए सहूलियत मिल गई थी। बाबा पिढ़ेश्वर नाथ शिव मंदिर पर दूर-दराज के लोग दर्शन करने पहुंचते हैं। यह संपर्क मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। गिट्टियां उखड़ जाने से प्रतिदिन लोग चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि छह माह पूर्व सांसद जगदंबिका पाल से सड़क मरम्मत कराने के लिए कहा गया था, लेकिन अभी तक कोई कार्य नहीं हुआ है। क्षेत्र के अशोक त्रिपाठी, संजय द्विवेदी, मनोज त्रिपाठी, बाल मुकुंद, नरसिंह भूईल प्रसाद ने सड़क के मरम्मत की मांग की है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई मोहनलाल गुप्ता ने कहा कि यह सड़क विभाग के अंतर्गत आता है या नहीं, इसकी जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें