फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई सरकार के कामकाजो पर छिड़ गई है रार

Mon, 28 Dec 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव की नई सरकार के अस्तित्व में आने के साथ ही विवाद का दौर भी शुरू हो गया है। सोमवार को जिले की तीन पंचायतों के आधे से अधिक सदस्यों ने अधिकारियों से मिलकर नवनिर्वाचित प्रधानों के कार्यों पर असंतोष जताया। संचालन समितियों के गठन के लिए दोबारा खुली बैठक कराने की मांग की।
विज्ञापन

उसका बाजार ब्लाक के मदनपुर ग्राम पंचायत में कुल 15 सदस्य हैं। इनमें से 10 सदस्यों ने जिलाधिकारी को शपथ पत्र देकर ग्राम पंचायत की समितियों के गठन में मनमानी का आरोप लगाया।

उनका कहना था कि शनिवार को बैठक शुरू होने के तत्काल बाद निर्माण समिति के गठन को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद 10 सदस्य बैठक का बहिष्कार कर चले गए थे। बावजूद पंचायत अधिकारी व प्रधान ने मिलीभगत कर मनमाने तरीके से समितियों का गठन कर लिया है।
विज्ञापन


इसमें बहुमत के सदस्यों की सहमति नहीं है। इसके माध्यम से विकास में अनियमितता की जाएगी। लिहाजा समितियों के गठन को रद्द कर नई बैठक कराई जाए। बर्डपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत बर्डपुर 11 के निर्वाचित आधा दर्जन सदस्यों ने  माधुरी देवी की अगुवाई में बीडीओ को प्रार्थना पत्र देकर कई आरोप लगाया। बीडीओ अवधेश राम  ने कहा कि प्रार्थना पत्र मिला है, दोबारा समिति का गठन होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें