फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रेल लाइन पार कर रही वृद्धा की ट्रेन से कटकर मौत

Tue, 12 Mar 2024 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के गोरखपुर- गोंडा रेलखंड पर स्थित भीमापार रेलवे क्रासिंग के पास मंगलवार सुबह तकरीबन 11 बजे को ट्रेन से कटकर वृद्ध महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के परसा शाह आलम गांव निवासी बुधना (60) पत्नी हजारी यादव सुबह दवा लेने के लिए भीमापार गई थी। बताया जा रहा है कि दवा लेकर रेलवे लाइन पार करके लौट रही थी। इसी बीच गोंडा की ओर जाने वाली डेमू ट्रेन की चपेट में आ गई। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। हादसा देखकर मौके पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
सूचना पर जीआरपी और सदर पुलिस भी पहुंच गई। परिवार के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बुधना के रूप में शव की पहचान की। इसके बाद पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस संबंध में शहर कोतवाल गौरव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

रेलवे ट्रेक के किनारे मिला महिला शव
तुलसियापुर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के महादेव बुजुर्ग रेलवे स्टेशन के पास एक 35 वर्षीय महिला की लाश रेलवे ट्रैक के किनारे मिली। पुलिस ने शव के पहचान की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। क्षेत्र के महादेव बुजुर्ग रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के किनारे मंगलवार को सुबह 9 बजे ग्रामीणों ने करीब 35 वर्षीय महिला का शव देखा।
ट्रेन से कटकर उसकी मृत्यु का अनुमान लगाया जा रहा है। मृतक महिला की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। इस संबंध में ढेबरुआ थानाध्यक्ष शशांक कुमार सिंह ने बताया कि शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। महिला की मौत ट्रेन से कटने से हुई है, ऐसा लग रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें