फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिली वृद्ध की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में मिली वृद्ध की लाश
विज्ञापन

पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के कोटिया मिश्र गांव के पास शनिवार देर शाम एक खेत में वृद्ध व्यक्ति की लाश मिली। मृतक की शिनाख्त मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के धोबहा बाजार डीह निवासी हरिद्वार (65) के रूप में हुई। आग्रह पर पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के धोबहा बजार डीह निवासी हरिद्वार (65) गांव में घूमकर भीख मांगने का काम करता था। शनिवार को प्रतिदिन की तरह भीख मांगता हुआ शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के कोटिया मिश्र गांव में पहुंचा। गांव के बाहर पूरब में अपनी साइकिल को खड़ी कर धान के खेत के किनारे गया और वहीं गिर गया। थोड़ी देर बाद उधर से गुजर रहे गांव के लोगों ने उसकी लाश धान के खेत में देखी तो पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। इस बीच किसी ने घटना की जानकारी दी। लोगों ने मृतक की पहचान मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के धोबहा बाजार डीह निवासी हरिद्वार के रूप में की और परिजनों को सूचना दी। मृतक का पुत्र शनिदेवल सहित परिवार के लोग भी पहुंच गए। शनिदेवल ने शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराने का आग्रह किया। इस पर पुलिस ने पंचनामा भरकर और कागजी कार्रवाई के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया। एसओ शोहरतगढ़ राम अशीष यादव ने बताया कि परिजनों के आग्रह पर पंचनामा कर शव उनके सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें