फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पेड़ गिरने के दो घटनाओं में वृद्ध की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज, परिजनों ने शव का पीएम कराने से किया मना
विज्ञापन

- शोहरतगढ़ और भवानीगंज थाना क्षेत्र के दो अलग- अलग गांव में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
भवानीगंज, पकड़ी बाजार। बारिश के बीच तेज हवाओं से गिरे पेड़ के नीचे दबने से एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि चार लोग जख्मी हो गए। पहली घटना भवानीगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर में हुई, जहां शुक्रवार देर शाम घर निकले वृद्ध की पेड़ की डाल के नीचे दबने से मौत हो गई। दूसरी घटना शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र बरैनिया गांव में हुई, जहां मकान पर पेड़ की डाल गिरने से सो रहे चार लोग घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम कराने से परिजनों ने मना कर दिया है।
भवानीगंज प्रतिनिधि के अनुसार भवानीगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर में पंचायत भवन के पास शुक्रवार देर शाम पीपल का पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में आने से गांव निवासी सुखचैन (66) की दबकर मौत हो गई। मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की जानकारी होने पर शनिवार को मृतक के घर एसडीएम संजीव दीक्षित मौके पर पहुंच गए और परिजनों से शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा, लेकिन परिजनों ने मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, उसी गांव में एक और पीपल का पेड़ होने की बात ग्रामीणों द्वारा एसडीएम से कही गई, जो घरों के ऊपर झुका है, जिसके संंबंध में एसडीएम द्वारा रेंजर से बात करके उसे काटने के लिए आश्वासन दिया गया। पकड़ी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बरैनिया गांव में बहाउ के घर पुराना पाकड़ का पेड़ गिरने से घर का आधा हिस्सा ढह गया। इस घटना में घर के अंदर सो रहे चार लोग घायल हो गए। इन लोगों को उपचार के लिए शोहरतगढ़ भेजा गया, जहां डाॅक्टर ने इनको जिला अस्पताल भेज दिया। बरैनिया गांव में पेड़ गिरने से घर के अंदर सो रहे मंटू (22), संगीत (21) पत्नी मंटू तथा बहाउ की लड़की रीना (26)तथा उसका नाती शनी (8) शिष्टी (1) दबकर घायल हो गए। गांव के लोगों की सहायता से इनको बाहर निकाला गया और सीएचसी शोहरतगढ़ पहुंचाया गया। जहां से डाॅक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें