फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत

Fri, 07 Jun 2024 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
चिल्हिया थाना क्षेत्र के छतहरा गांव के पास हुई घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शोहरतगढ़। गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर शोहरतगढ़ से चिल्हिया रेलवे स्टेशन के बीच छतहरा गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह चार बजे गोमतीनगर एक्सप्रेस की चपेट एक वृद्ध आ गया। इस हादसे में उसकी कटकर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र चोहट्टा गांव निवासी राधेश्याम शर्मा (70) पुत्र घीसू की बृहस्पतिवार को सुबह गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर छतहरा गांव के पास रेलवे लाइन पर लखनऊ से गोरखपुर जाने वाले गोमतीनगर एक्सप्रेस की चपेट आ गया। जिससे उसकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई। शोहरतगढ़ स्टेशन मास्टर की सूचना पर रेलवे के जीआरपी पुलिस पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतक के परिजन जीआरपी चौकी प्रभारी आजम अंसारी से बताया कि काफी समय से मानसिक रूप बीमार था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें