फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बदलेगा मेडिकल कॉलेज के पुराने भवन का स्वरूप

Tue, 11 Jun 2024 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

भवन की मरम्मत और रंग रोगन होने के साथ ही बदले जाएंगी पुरानी मशीन और बेड
पेयजल व्यवस्था भी होगी दुरुस्त, अन्य काम भी किए जाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के पुराने भवन को नया स्वरूप देने की कवायद शुरू हो गई है। इस क्रम में टूटे बेड, खिड़की, सड़क की मरम्मत करने के लिए बजट आवंटित किया जा रहा है। इससे अब मेडिकल कॉलेज के पुराने भवन का भी लुक बदल जाएगा।
जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज संबद्ध होने के बाद पुराने भवन में रंग रोगन का कार्य ही कराया गया। इससे उसमें कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ। जबकि नवागत प्राचार्य ने पुराने भवन के सभी खराब वस्तुओं को बदल कर नया लगाने का निर्देश दे दिया है। लिफ्ट को भी तत्काल सही करवाने के निर्देश दिए हैं। वार्डों के जंगलों का शीशा टूटा हुआ, इसे भी तत्काल सही करवाने की बात कही है। भवन के चारों तरफ की सड़क टूट कर जर्जर हो गई है। जिसे तत्काल रिपेयर करवाने का निर्देश दिया है। पानी का भी व्यवस्था सही करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पुराने भवन में कई समस्या है, जिसे रिपेयर की जरूरत है, सभी कार्यों का सर्वे करवाकर कोटेशन मांगा गया है, प्रस्ताव भेज कर जल्द ही बजट आवंटित कराके कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
-राजेश मोहन, प्राचार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें