संवाद न्यूज एजेंसी
औराताल। रतनसेन डिग्री कॉलेज बांसी में एक साथ पढ़ाई करने वाले छात्रों का सम्मेलन गोरखपुर में हुआ। बीएड पुरातन छात्र सभा के अध्यक्ष अरुणेश त्रिपाठी ने बताया कि हम सभी लोगों ने 2002 बैच में रतनसेन डिग्री कॉलेज बांसी से बीएड किया। आपसी प्रेम व्यवहार स्थापित करने, एक-दूसरे से समन्वय स्थापित करने और अपने अनुभव को बांटने के लिए वर्ष भर में एक बार पुरातन छात्र सभा का सम्मेलन किया जाता है।
यह चतुर्थ सम्मेलन था, जो गोरखपुर के सिनेमान रेस्टोरेंट में हुआ। सभी पुरातन छात्र औराताल से एकत्रित होकर सम्मेलन ले लिए गोरखपुर के लिए रवाना हुए, जहां सभी ने अपने अनुभव साझा किए। पुरातन छात्रसभा के महामंत्री विनय मिश्र ने बताया कि ऐसा सम्मेलन प्रति वर्ष आयोजित किया जाता है। साथ में अध्ययन करने वाले लोग इस समय अनेक विभागों में नौकरी कर रहे हैं, और जब हम लोग यहां एकत्रित होते हैं, तो अपने अनुभवों को साझा करते हैं, जिससे जीवन के प्रति उत्साह का संचार होता है। एक-दूसरे के प्रति प्रगाढ़ संबंध होते हैं। यह चतुर्थ सम्मेलन है, इसके पहले बस्ती में सम्मेलन आयोजित किया गया था और आशा है कि प्रतिवर्ष यह सम्मेलन होता रहेगा।
इस अवसर इस अवसर पर अरुणेश मिश्र, विनय मिश्रा हिंदी प्रवक्ता जवाहर नवोदय विद्यालय संतकबीरनगर, विनय सिंह ग्राम पंचायत अधिकारी, निशिकांत मणि त्रिपाठी, विनोद वर्मा, अश्वनी तिवारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग बस्ती, गोविंद कुमार राजभर प्रधानाध्यापक, डॉ. वीरेंद्र कुमार उपाध्याय प्रवक्ता आदर्श इंटर कॉलेज आदि मौजूद रहे।