फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अफसर दिखे सुस्त, पांच लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

विज्ञापन
मेडिकल कालेज के ब्लड़ बैंक में रक्तदान करते रक्तदाता।
विज्ञापन
- ब्लड बैंक में नहीं बचा है ओ पॉजिटिव ग्रुप का खून
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। गंभीर मरीजों के इलाज में संकट बन रहे खून की कमी के मामले में मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सुस्त दिखाई दे रहे हैं, जबकि मंगलवार को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में पांच लोग रक्तदान करने पहुंच गए। उनके स्वैच्छिक रक्तदान से खून की उपलब्धता बढ़ी है, लेकिन अब भी बड़े पैमाने पर शिविर आयोजित करने की आवश्यकता है।
जिलाधिकारी पवन अग्रवाल के निर्देश के बावजूद भी रक्तदान शिविर आयोजित करने में लापरवाही बरती जा रही है। जिलाधिकारी ने ब्लॉक स्तर पर रक्तदान शिविर लगाने के निर्देश दिए थे, लेकिन अधिकारियों ने इस दिशा में सुस्ती दिखाई। खून की कमी से कभी ऑपरेशन टल रहा है, तो कभी मरीज को दूसरे अस्पताल में जाने की नौबत आ रही है।
विज्ञापन

रक्तदान करने वालों में राय बहादुर, सुनील कुमार, दीपक कुमार, अंकित कुमार रूंगटा, जोहैब खान शामिल है। उन्होंने बताया कि अमर उजाला में ब्लड बैंक में खून की कमी की खबर पढ़कर स्थिति की जानकारी हुई, लेकिन जब कई दिनों तक ब्लॉक व किसी अन्य जगह शिविर नहीं लगा तो वे स्वैच्छिक रक्तदान करने ब्लड बैंक आ गए। रक्तदान से लोगों की जिंदगी बच सकती है। जिनकी सेहत अच्छी है, उन्हें रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन

-
राज्यपाल बोलीं, फिर भी नहीं लगाए गए शिविर
सिद्धार्थविश्व विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने डीएम पवन अग्रवाल, एसपी अभिषेक अग्रवाल एवं कुलपति प्रो. हरि बहादुर श्रीवास्तव को रक्तदान शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए थे। राज्यपाल ने मंच से लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया, लेकिन 12 दिन बाद भी शिविरों के आयोजन नहीं हुए। हालांकि, इसी बीच एचडीएफसी बैंक के शिविर लगने से ब्लड बैंक में 20 यूनिट खून हो गया था, लेकिन जरूरतमंद जेएसवाई मरीज को एक, थैलेसिमिया मरीजों को दो व रक्तदाता कार्ड पर पर दो यूनिट खून फ्री में देना पड़ा, जिससे मंगलवार की सुबह के चार्ट पर 15 यूनिट खून बचा था। उसके बाद पांच यूनिट खून दान में मिल गया। इससे ब्लड बैंक में पुन: 20 यूनिट खून हो गया, जबकि चार ग्रुप में एक भी यूनिट खून नहीं है।
-
खून का चार्ट
ग्रुप पॉजिटिव निगेटिव
ए तीन एक
एबी छह जीरो
बी 10 जीरो
ओ जीरो जीरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें