फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: टाली गई विषम सेमेस्टर की परीक्षा...छह दिसंबर तक भरा जाएगा परीक्षा फार्म

Sun, 01 Dec 2024 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि छह दिसंबर तक निर्धारित कर दी गई है। इससे पांच दिसंबर से होने वाली विषम सेमेस्टर की परीक्षा स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में 19 नवंबर से 26 नवंबर तक परीक्षा फार्म भरने की तिथि निर्धारित की गई थी। लेकिन, 22 नवंबर तक 113 महाविद्यालयों ने एक भी परीक्षा फार्म नहीं भरा था। इससे विश्वविद्यालय ने उन्हें चेतावनी नोटिस भी जारी हुआ था। ऐसे में 26 नवंबर तक परीक्षा फार्म पूरी तरह से नहीं भरे जाने पर विश्वविद्यालय ने एक बार फिर परीक्षा फार्म भरने का मौका दिया है। जबकि उसके बाद तिथि को विस्तारी करते हुए छह दिसंबर कर दिया गया है।

विश्वविद्यायलय के अनुसार अभी तक लगभग दो लाख छात्र-छात्राओं ने आवेदन अपलोड कर दिया है। इस संबंद्ध में परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय ने छात्र हित को ध्यान में रखते हुए परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ाई गई। जल्द ही परीक्षा करवाने की तिथि निर्धारित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें