बढनी नगर पंचायत के मुडिला देहात में स्थित ताल की अवैध प्लाटिंग जमीन ध्वस्त करती जेसीबी। संवाद
ढेबरुआ। बढ़नी नगर पंचायत के मुड़िला देहात में स्थित ताल की जमीन पर हुए कब्जे पर प्लाटिंग को नगर पंचायत व तहसील प्रशासन ने जेसीबी से ध्वस्त कराकर खाली कराई।
बढ़नी नगर पंचायत प्रशासन मुड़िला देहात में स्थित ताल की जमीन पर हो रही अवैध प्लाटिंग को लेकर तहसील प्रशासन से पैमाइश करवाई थी। पैमाइश में प्लाटिंग अवैध पाई गई।
एसडीएम के आदेश पर बुधवार को चेयरमैन सुनील अग्रहरि, ईओ अजय कुमार, लेखपाल सुनील सिंह, प्रदीप शुक्ला मौके पर पहुंचकर जेसीबी से कब्जा खाली करवाया। उसके बाद ईओ ने चेतावनी दी कि जमीन पर फिर से कब्जा हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद