सिद्धार्थनगर। राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान प्रयागराज के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ में पौष्टिक आहार विषय पर विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. अशोक कुमार पाल ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए पौष्टिक आहार आवश्यक है, स्कूली बच्चों को पौष्टिक आहार पर ध्यान देना चाहिए। संगोष्ठी जिला सह समन्वयक सिद्धार्थ शंकर पांडेय ने कहा कि ऐसे वैज्ञानिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्कूली बच्चों में वैज्ञानिक चिंतन व अनुसंधान की प्रवृत्ति जागृत करने का अवसर मिलता है। स्कूली बच्चों को पौष्टिक आहार मुहैया कराते हुए नियमित दिनचर्या पर विशेष ध्यान देना चाहिए। संगोष्ठी में जनपद के कई विद्यालयों के शिक्षक व स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया।
नोडल अधिकारी ने वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले उत्कृष्ट बच्चों का चयन किया। उसमें प्रथम स्थान गोपाल दुबे व टीम राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़, द्वितीय स्थान प्रियांशी कसौधन व टीम जवाहरलाल नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज नौगढ़, तृतीय स्थान अनन्या श्रीवास्तव व टीम राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तेतरी बाजार व सांत्वना कुमारी, रोशनी व टीम शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ ने प्राप्त किया
इस दौरान डॉ शेफाली जायसवाल, संदीप कुमार, अफरोज अंजुम, रविंद्र नाथ, डॉ आशीष कुमार, विजय प्रताप वर्मा, सुजीत यादव, संदीप कुमार, आशुतोष कुमार द्विवेदी, मानवेंद्र कुमार दुबे, सत्येंद्र कुमार शुक्ला, शिखा पांडेय, प्रदीप, रोशनी, प्रियांशी, अनन्या आदि उपस्थित रहे।