फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: टीबी मरीजों में वितरित हुई पोषण पोटली

विज्ञापन
टीबी मरीजों में पोषण पोटली वितरित की गई। संवाद
विज्ञापन
महुली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर पर बृहस्पतिवार को क्षयरोग के 200 मरीजों में पोषण पोटली का वितरण किया गया। धनघटा तहसील क्षेत्र के टीबी के मरीजों को प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन

क्षयरोग उन्मूलन के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान को संबल प्रदान करने के लिए निक्षय मित्र ने बीड़ा उठाया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अमित सिंह और अधीक्षक डॉ. श्वेतांक सिंह की मौजूदगी में धनघटा तहसील क्षेत्र के दो सौ टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार वितरित करके निक्षय मित्र देवेश मणि त्रिपाठी ने बीमारी से लड़ाई में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
पौष्टिक पोटली वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अमित कुमार सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से क्षयरोग से प्रभावित लोगों के लिए तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं। ऐसे में मरीजों को इस बीमारी से लड़ने के लिए पौष्टिक पोटली उपलब्ध करा रहे समाजसेवी देवेश मणि त्रिपाठी की मानवीय संवेदनाएं बेहद सार्थक हो रही हैं।
विज्ञापन

देवेश मणि त्रिपाठी द्वारा मरीजों में मक्का, चना, छुहारा, प्रोटीन पाउडर सहित तमाम पौष्टिक पदार्थों से युक्त पोटली के साथ ही मरीजों में टॉनिक भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें