फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों पर नहीं पहुंच रहा पोषाहार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीडीपीओ को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
डुमरियागंज सीडीपीओ को ज्ञापन सौंपतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों पर नहीं पहुंच रहा पोषाहार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीडीपीओ को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

डुमरियागंज। ब्लॉक क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने सोमवार को सीडीपीओ संजय कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि 16 केंद्रों को आठ महीने से अनाज और पोषाहार नहीं मिल रहा है।
आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की प्रदेश महामंत्री प्रभावती देवी ने बताया कि प्रदेश सरकार की लापरवाही से आठ महीने बीत जाने के बाद डुमरियागंज ब्लॉक के 16 आंगनबाड़ी केंद्रों पर गेहूंख् चावल और पोषाहार नहीं पहुंच रहा है। पंजीकरण की तुला में 30 प्रतिशत ही पोषाहार उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि बाल विकास परियोजना अधिकारी से संपर्क करने पर आपूर्ति विभाग को जिम्मेदार बताया जाता है। कहा जाता है कि कोटेदार उनके अधीन नहीं हैं। इस दौरान विंद्रावती पांडेय, उमा देवी, उषा चौधरी, संध्या देवी, माया देवी, राधिका देवी, कुसुम देवी, अमीना खातून, रीना देवी, सुमित्रा देवी, अंजू कुमारी, प्रमिला देवी, रूबी फातिमा, पार्वती देवी आदि मौजूद थे।
इस संबंध में सीडीपीओ संजय गुप्ता ने बताया कि कोटेदारों द्वारा अनाज उठान को लेकर जमा चालान फार्म में तकनीकी गड़बड़ी के चलते गेहूं और चावल का उठान नहीं हुआ है। जल्द ही पोषाहार और राशन केंद्रों पर भेजवाया जाएगा।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर नहीं पहुंच रहा पोषाहार और अनाज
डुमरियागंज। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मुताबिक, ग्राम रठेना, असाधरपुर, बनगवां पढ़ाईन, पैदा, तेलियाडीह, चकमारूफ, डुमरियागंज और बिथरिया सहित 16 आंगनबाड़ी केंद्रों पर जनवरी से अब तक न तो पोषाहार और न ही गेहूं-चावल मिल पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें