फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल रोग विशेषज्ञों की संख्या बढ़ेगी : स्वामी प्रसाद
विज्ञापन

तीसरी लहर की चुनौतियों से निपटने के लिए सरकार तैयार
सुविधाओं से लैस होंगे जिला अस्पताल समेत सभी अस्पताल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री, जिले के प्रभारी स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि तीसरी लहर की चुनौतियों से निपटने के लिए योगी सरकार गंभीर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की अगुवाई में तैयारियां तेज हो गई हैं। बच्चों में संक्रमण फैलने के मद्देनजर बालरोग विशेषज्ञों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इस दिशा में प्राइवेट चिकित्सकों का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री शनिवार को शहर के रेस्ट हाउस पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि तीसरी लहर से निपटने के लिए सरकार अभी से तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रथम चरण में संयुक्त जिला अस्पताल में 15 बेड वेंटिलेटर युक्त की पीआईसीयू को बढ़ाकर 50 बेड किया जा रहा है। एमसीएच विंग कोविड अस्पताल में 50 बेड का पोस्ट कोविड वार्ड तैयार हो रहा है। यहां 50 बेड का बच्चों के लिए आइसोलेशन वार्ड बनने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। मंत्री ने बताया कि द्वितीय चरण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरियागंज और बसंतपुर में तीन-तीन बेड वेंटिलेटर युक्त सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 10-10 वेंटिलेटर युक्त मिनी पीइआईसीयू की सुविधा बढ़ाने के लिए निर्देशित किया गया है। तृतीय चरण में सभी सीएचसी पर एईएस, जेई के लिए स्थापित ईटीसी वार्ड को कोविड-19 वार्ड के रूप में संचालित करने की प्रक्रिया शुुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि संयुक्त जिला चिकित्सालय, एमसीएच विंग, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर, डुमरियागंज में ऑक्सीजन की समुचित व्यवस्था एवं आपूर्ति के लिए ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट और पाइप लाइन का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें