फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एनएसएस के बच्चों ने निकाली जन-जागरूकता रैली

Sat, 02 Mar 2024 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। डाॅ. राम मनोहर लोहिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय इटवा में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के चौथे दिन शनिवार को स्वयं सेवकों व सेविकाओं ने इटवा कस्बे में जन-जागरूकता रैली निकाली। यह रैली शिविर स्थल यशोदा देवी प्राथमिक विद्यालय इटवा से प्रारंभ होकर कस्बे में थाने के सामने स्थित मैदान से वापस हुई।
विज्ञापन

शनिवार को शिविर स्थल से जन-जागरूकता रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अष्टभुजा पांडे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जागरूकता रैली से समाज के लोगों को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि इससे बढ़-चढ़ कर मतदान करने, छुआछूत से परहेज़ करनें, पर्यावरण से प्रेम करने व जनसंख्या नियंत्रण करने के लिये जागरूक करने में यह रैली बहुत ही सहायक है।
विज्ञापन

रैली में डाॅ. संतोष कुमार पाण्डेय, डॉ. पवन कुमार पाण्डेय, डाॅ. नुरूल हसन, डाॅ. प्रमोद कुमार, डाॅ. आजम खान, एसआई संजय कुमार त्रिपाठी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें