फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अब एक करोड़ तक के स्टांप शुल्क में महिलाओं को मिलेगी छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
-अभी तक 10 लाख तक के स्टांप शुल्क पर ही महिलाओं को मिल रही थी छूट
विज्ञापन

-नए नियम से महिलाओं ने व्यक्त की प्रसन्नता, बोलीं बढ़ेगा मालिकाना हक
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। महिलाएं प्रदेश में एक करोड़ रुपये तक की संपत्ति खरीदती हैं, तो स्टांप शुल्क में एक फीसदी की छूट सरकार की तरफ से उन्हें मिलेगी। इस फैसले को महिलाओं ने सराहा है।
उनका कहना है कि सरकार का यह फैसला महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। इससे महिलाओं का मालिकाना हक बढ़ेगा। साथ ही उनका सम्मान भी बढ़ेगा। सरकार का यह निर्णय महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन

इससे महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी और स्वयं को सम्मानित महसूस करेंगी। अभी तक 10 लाख रुपये तक की संपत्ति की रजिस्ट्री पर स्टांप शुल्क में छूट मिलती थी, लेकिन अब इस फैसले से महिलाओं के नाम संपत्ति की रजिस्ट्री कराने की संख्या बढ़ेगी।

राज्य सरकार का रजिस्ट्री पर एक फीसदी स्टांप शुल्क की छूट का फैसला महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। इस निर्णय से लोग अपने परिवार की महिलाओं के नाम संपत्ति की रजिस्ट्री कराने के लिए प्रेरित होंगे।
विज्ञापन

-अंजनी तिवारी
-
अभी तक सरकार मात्र 10 लाख रुपये की संपत्ति की रजिस्ट्री पर छूट दे रही थी। अब एक करोड़ रुपये की रजिस्ट्री कराने पर एक लाख रुपये तक की छूट मिलेगी। महिलाओं के नाम रजिस्ट्री होने पर आर्थिक रूप से अधिक सक्षम महसूस करेंगी।
-सिम्मी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें