फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अब एक साथ तीन जिम्मेदार खोलेंगे स्ट्रांग रूम

Fri, 02 Feb 2024 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बोर्ड परीक्षा में बने स्ट्रांग रूप की रहेगी तीन चाबी
विज्ञापन


- एक केंद्र व्यवस्थापक, एक सह केंद्र व्यवस्था और एक स्पेशल मजिस्ट्रेट के पास रहेगी चाबी

- पेपर लीक होने के मामले को देखते हुए लागू हुई नई व्यवस्था

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा को लेकर शासन सख्त है। नकल रोकने के लिए स्ट्रांग रूम पर विशेष नजर रहेगी। इस रूप की तीन चाबी होगी। दो डबल लॉक अलमारी की चाबी केंद्र व्यवस्थापक और सह केंद्र व्यवस्थापक के पास रहेगी। जबकि रूम की मुख्य चाबी केंद्र पर तैनात मजिस्ट्रेट के पास रहेगी। तीनों की मौजूदगी में एक साथ स्ट्रांग रूम खुलेगा और फिर बंद होगा। लॉक बुक रहेगा, जिस पर समय के साथ तीनों लोगों हस्ताक्षर होगा।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की परीक्षा 22 फरवरी है। जिले में 63230 परीक्षा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में पंजीकृत हैं। परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए कुल 114 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्र और स्ट्रांग रूम सीसी कैमरे से लैस किए गए हैं। बीते वर्षों में स्ट्रांग रूम की चाबी प्रधानाचार्य के कक्ष के पास रहता था। लेकिन अब रूम में रखी जाने वाले दो डबल लॉक आलमारी की अलग और मुख्य गेट की अलग चाबी रखी जाएगी। इसमें ऑलमारी की चाबी केंद्र व्यवस्थापक और सह केंद्र व्यवस्थापक को दी गई है। जबकि मुख्य गेट की चाबी केंद्र पर तैनात होने वाले मजिस्ट्रेट को सौंपी गई है। तीनों जिम्मेदारों का हस्ताक्षर और समय लॉक बुक पर दर्ज होगा। स्ट्रांग रूम के संचालन के लिए जिले से तीन केंद्र व्यवस्थापक लखनऊ से प्रशिक्षण लेकर आए हैं। अब वह जिले के अन्य केंद्र व्यवस्थापकों को प्रशिक्षित करेंगे। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार परीक्षा सकुशल संपन्न करवाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें