फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 45 से अधिक उम्र वालों को कराना होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अब 45 से अधिक उम्र वालों को कराना होगा ऑनलाइन पंजीकरण
विज्ञापन

सोमवार से टीकाकरण केंद्र पर सीधे लगवाने की सुविधा नहीं
दूसरी डोज के लिए भी कराना होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
सिद्धार्थनगर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के बीच शासन स्तर से अब 45 या उससे अधिक उम्र वालों को वैक्सीन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। अस्पतालों में ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा को फिलहाल खत्म कर दिया गया है। सोमवार से इन लोगों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन

सोमवार से 45 साल से ऊपर के सभी नागरिकों को वैक्सीन की पहली डोज ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ही दी जाएगी। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने गुरुवार को आदेश भी जारी कर दिया है। सभी जिलाधिकारियों, सीएमओ को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि 10 मई से 45 साल से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन की पहली डोज के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन होगा। वॉक-इन के जरिए ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था 10 मई से स्थगित कर दी गई है। टीके की दूसरी डोज का काम पहले की तरह चलेगा। यानी उन्हें कोरोना वैक्सीन ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ही लगाई जाएगी। इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि पत्र का अनुपालन करने के लिए सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। बताते चले कि अभी तक 45 साल से अधिक आयु के नागरिकों को टीकाकरण केंद्र पर जाकर सीधे पंजीकरण कराने और टीका लगवाने की सुविधा दी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें