सिद्धार्थनगर। राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ में बच्चों को फर्श पर बैठकर पढ़ने की मजबूरी नहीं होगी। सांसद जगदंबिका पाल की ओर से विद्यालय में 100 डेस्क बेंच उपलब्ध करा दिया गया है। इस खबर से बच्चों में भी खुशी है।
सांसद जगदंबिका पाल ने विद्यालय में डेस्क बेंच उपलब्ध कराने की घोषणा की थी। बुधवार को विद्यालय में डेस्क-बेंच उतरने लगा तो बच्चे भी खुश हुए। इस विद्यालय में डेस्क बेंच कम होने के कारण हाईस्कूल स्तर तक के बच्चों को फर्श पर बैठना पढ़ना पड़ रहा था। पिछले सत्र में छात्र-छात्राओं की संख्या 850 थी, जबकि 200 से अधिक विद्यार्थियों को फर्श पर बैठकर पढ़ना मजबूरी थी।
प्रधानाचार्य रामनवल सिंह ने बताया कि सांसद जगदंबिका पाल ने विद्यालय में डेस्क बेंच भेजा है, इससे विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए सुविधाएं बढ़ जाएंगी।नए सत्र में प्रवेश लेने वाले बच्चे भी डेस्क बेंच के बारे में जानकारी ले रहे थे। बच्चों से बताया जा रहा था कि डेस्क बेंच की व्यवस्था हो जाएगी और हो गई। संवाद