फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चलते-चलते रुक जाती है मशीन, बंद हो जाती है जांच

Fri, 14 Jul 2023 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के पैथालाॅजी की सेलेक्ट्रा मशीन आए दिन बंद होने से मरीजों को बिना जांच के ही वापस लौटना पड़ता है। दो-दो दिन तक मशीन बंद रहने से जांच नहीं हो पाती है। मेडिकल कॉलेज ने नई मशीन के लिए कई बार पत्र लिखा है, लेकिन एजेंसी ने मशीन नहीं भेजी है।
विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज की पैथालाॅजी में लगी सेलेक्ट्रा मशीन से लगभग 50 प्रकार की जांच होती है, लेकिन जिस दिन मशीन खराब हो जाती है उस दिन जांच नहीं हो पाती है। जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि, डॉक्टरों के अनुसार ओवरलोड होने के कारण मशीन अचानक बंद हो जाती है, जब मशीन बंद होती है तो जांच प्रभावित हो जाती है।

शोहतगढ़ क्षेत्र के रमेश ने बताया कि वह बुधवार को एलएफटी जांच कराने के लिए आए थे, लेकिन मशीन खराब होने से जांच नही हो पाई थी।इसी दिन गोरखपुर की ऋतिका भी जांच कराने पहुंचीं थी, उन्होंने बताया कि उनकी जांच भी नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन

नई सेलेक्ट्रा मशीन के लिए छह माह में कई बार पत्र लिखा गया है। मशीन आ जाएगी तो समस्या समाप्त हो जाएगी।
- डाॅ. एके झा, प्रभारी प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें