फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अब सस्ते नहीं टिकाऊ पर ध्यान... शीशम के बेड व सोफे की बढ़ी मांग

Tue, 21 Apr 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहालग शुरू होते ही बढ़ी फर्नीचर बाजार में रौनक, 10 से 60 हजार रुपये में बिक रहा शीशम का बेड व सोफा सेट
विज्ञापन

भनवापुर। सहालग शुरू होते ही फर्नीचर के बाजार में रौनक लौट आई है। विवाह व अन्य कार्यक्रमों की तैयारी के कारण लोगों ने नए फर्नीचर की खरीदारी शुरू कर दी है। इसमें लोगों को अब सस्ते नहीं बल्कि टिकाऊ बेड पसंद आ रहे हैं। सबसे ज्यादा शीशम की लकड़ी के बेड और सोफा सेट की मांग कर रहे हैं।
सुबह से देर शाम तक बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। दुकानदार भी बढ़ती मांग को पूरा करने में लगे हुए हैं। चौखड़ा गांव के फर्नीचर दुकानदार सुभाषचंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि इस बार ग्राहक सबसे ज्यादा शीशम की लकड़ी के बेड, सोफा सेट और किंग साइज के बेडों की मांग कर रहे हैं। शीशम की लकड़ी अधिक मजबूत होने के साथ टिकाऊ भी होती है। बाजार में इंजीनियरिंग बोर्ड के बेड और सोफे की कीमतें 10 हजार जबकि शीशम के बेड की कीमतें 15 हजार से शुरू है। इसके अलावा ड्रेसिंग टेबल और अलमारी की बिक्री भी बढ़ी है। ग्राहक डिजाइन, मजबूती व लंबे समय तक चलने वाले सामान को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। कई दुकानों पर तो तैयार माल के साथ ऑर्डर भी बुक किए जा रहे हैं। दुकानदारों ने बढ़ती मांग को देखते हुए अतिरिक्त स्टॉक और ऑर्डर तैयार करवाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

-
बोले दुकानदार

भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के चौखड़ा गांव के फर्नीचर दुकानदार सुभाष चंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि ग्राहकों की पसंद के अनुसार फर्नीचर मंगाया है। शीशम के फर्नीचर की मांग ज्यादा बढ़ी है। शीशम के आधुनिक बेडों का चलन बढ़ रहा है। बाजार में 10 से 40 हजार रुपये तक के फर्नीचर उपलब्ध है।
विज्ञापन

-
बोली ग्राहक

क्षेत्र की दीपिका ने बताया कि कई दिन पहले ही शीशम के सोफा का ऑर्डर दे दिया था। शीशम के फर्नीचर मजबूत अच्छी गुणवत्ता के होते हैं। इस बार बाजार में आकर्षक डिजाइन के शीशम के फर्नीचर बेहतर लग रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें