फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अब दो मीटर पटरी छोड़कर ही बनेगा नाला, निर्माण का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। स्थानीय कस्बे में आरसीसी सड़क की ढ़लाई के बाद चल रहा नाला निर्माण कार्य तीन दिन ठप रहने के बाद फिर से शनिवार को शुरू हो गया। खुखुंदू चौराहे पर सड़क से सटाकर बनाए जा रहे नाले को जेई शशिकांत यादव ने सड़क से ढाई मीटर पटरी छोड़कर नाला निर्माण कराने की बात कहते हुए काम रुकवाया था। हालांकि जब दुकानदार अपनी गुमटी पीछे नहीं किए तो फिर से दो मीटर पटरी छोड़कर नाला निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। इसमें भी चौराहे पर फोरलेन के सटे करीब डेढ़ मीटर पर ही नाला बनाया जा रहा है। इससे दुर्घटना होने की हमेशा आशंका बनी रहेगी।
विज्ञापन


खुखुंदू-नूनखार से भटनी तक की 13.2 किमी सड़क का चौड़ीकरण 24.93 करोड़ रुपये में होना था। इसमें स्थानीय कस्बे में दोनों तरफ नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। कस्बे में लगभग नाला बनकर तैयार भी हो चुका है। खुखुंदू चौराहे पर सड़क की एक पटरी के तरफ करीब साठ मीटर नाला अभी नहीं बन पाया था। इसके लिए बृहस्पतिवार को जैसे ही जेसीबी मशीन से खुदाई का कार्य शुरू हुआ था। मौके पर पहुंचे जेई शशिकांत यादव ने सड़क से सटाकर नाला निर्माण के लिए हो रही खुदाई को तत्काल रोक दिया। इसके बाद अब यह तय हुआ कि ढाई मीटर पटरी छोड़कर नाला निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जेई ने ठेकेदार को निर्देश भी दे दिया। मगर तीन दिन काम ठप रहने के बाद भी जब दुकानदार अपनी गुमटी पीछे नहीं हटाएं तो शनिवार को ठेकेदार ने जेई से बातचीत कर दो मीटर पटरी छोड़कर नाला निर्माण कार्य शुरू करा दिया। सबसे खास बात यह है कि चौराहे पर जहां से नाला निर्माण कार्य की शुरुआत हो रही है वहां करीब एक से डेढ़ मीटर ही पटरी छोड़कर निर्माण कार्य कराया गया है। लोगों का कहना है कि एक तरफ ढाई मीटर तो दूसरी तरफ मनमानी तरीके से नाला निर्माण कराया गया है। इससे भविष्य में दुर्घटना होने की आशंका है। जेई शशिकांत यादव ने बताया कि जब गुमटियां नहीं हटी तो ठेकेदार से दो मीटर पटरी छोड़कर नाला निर्माण कार्य कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें