फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अब बढ़नी से संचालित होगी पुणे एक्सप्रेस

Thu, 11 Sep 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। गोरखपुर से पुणे तक शनिवार को संचालित होने वाली 11038 ट्रेन अब बढ़नी स्टेशन से संचालित होगी। इससे जिले के साथ महराजगंज के यात्रियों को भी सहूलियत मिलेगी। यह ट्रेन दाेपहर 01:10 बजे से संचालित होगी।
विज्ञापन

इस ट्रेन के संचालन की जानकारी रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने पांच सितंबर को सांसद जगदंबिका पाल को भेजे पत्र के माध्यम से दी है। सांसद ने इस ट्रेन के जिले के बढ़नी स्टेशन से संचालन की मांग रेल मंत्री से की थी।
जिले से मुंबई व पुणे जिले से सैकड़ों लोग रोजी-रोटी की तलाश में जाते हैं। ऐसे में यात्रियों को पुणे तक जाने के लिए गोरखपुर तक ट्रेन से सफर करने के लिए जाना पड़ता था, जबकि आते वक्त भी वहीं परेशानी झेलनी पड़ती थी, लेकिन अब यात्रियों को जिले से ही ट्रेन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

बढ़नी से पुणे तक संचालित होने वाली ट्रेन प्रत्येक शनिवार को दाेपहर 01:10 बजे से बढ़नी से संचालित होकर, 01:38 बजे सिद्धार्थनगर, 02:18 बजे आनंदनगर से निकलकर तीसरे दिन रात में 02:15 बजे पुणे पहुंचेगी, जबकि बृहस्पतिवार को 11037 ट्रेन नंबर शाम 04:15 बजे पुणे से निकलकर तीसरे दिन रात में 01:50 बजे आनंदनगर, 02:53 बजे सिद्धार्थनगर व भोर 04:15 बजे बढ़नी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें