सिद्धार्थनगर। मेडिकल कॉलेज की तरह से जल्द ही सीएचसी और पीएचसी मेंं कंप्यूटर से जांच रिपोर्ट मिलेगी। इस संबंध में कवायद शुरू हो गई है। मरीजों को सही रिपोर्ट मिल सके, इसके लिए यह सुविधा शुरू हुई है।
अस्पताल में ऑनलाइन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके तहत मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर जिला अस्पताल में कंप्यूटरीकृत जांच रिपोर्ट मिल रहा है। जल्द ही सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कंप्यूटर जांच रिपोर्ट मिलेगी। इसके लिए टेबल आदि भेजा जा रहा है। जल्द एक एजेंसी की ओर से कंप्यूटर सेट सहित अन्य संसाधन लगाया जाएगा। इसके बाद से व्यवस्था शुरू हो जाएगी। इस संबंध में डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि कंप्यूटर कृत करने की प्रक्रिया चल रही है। संवाद