सिद्धार्थनगर। नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए जिले के 11 केंद्र पर शनिवार को परीक्षा होगी। मजिस्ट्रेट की निगरानी में होने वाली परीक्षा में 4661 परीक्षा शामिल हो रहे हैं। जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष, नकलविहीन कराने के लिए जनपद में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी।
उन्होंने बताया कि जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर पंजीकृत छात्र-छात्राओं को परीक्षा देने के लिए सेंटरों पर तय समय से करीब आधा घंटा पहले प्रवेश दिए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। डीआईओएस सोमारू प्रधान ने बताया कि छात्र-छात्राओं को सेंटरों पर 11 बजे से प्रवेश दिया जाने लगेगा। इससे बच्चों को कक्ष और सीट ढूंढने में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। बच्चों को कोई समस्या न हो इसको लेकर अध्यापकों की ड्यूटी लगाई जाएगी जो बच्चों की मदद करेंगे। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराए जाने को लेकर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे जो निरीक्षण करके जायजा लेते रहेंगे।
-
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज इटवा, रईस अहमद इंटर कॉलेज इटवा, किसान इंटर कॉलेज सिकटा, शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़, श्री सिहेंश्वरी इंटर कॉलेज तेतरी बाजार, बाबा हरिदास इंटर कॉलेज हनुमानगढ़ी उस्का बाजार, जयकिसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई, पीपुल्स इंटर कॉलेज डुमरियागंज, रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी, विकास इंटर कॉलेज खेसरहा, कल्पनाथ सिंह कन्या इंटर कॉलेज लोटन को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जहां परीक्षा होगी।