फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अब हाइटेक मशीन से होगी आंखों की सर्जरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में मौजूद नेत्र चिकित्सालय का जल्द ही जीर्णोद्धार किया जाएगा। इससे मरीजों को आंख का ऑपरेशन करने के लिए हाइटेक मशीन की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल बनने के साथ ही नेत्र चिकित्सालय का निमार्ण करवाया गया। इससे पुरानी व्यवस्था से मरीजों का उपचार किया जाता है, जबकि चिकित्सालय में मरीजों को अन्य सुविधाओं से भी वंचित रहना पड़ता है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने बेहतर सुविधा के लिए शासन को पत्र लिखा है। इससे मरीजों को जल्द ही नई व्यवस्था आंख का इलाज करवाने का मौका मिलेगा।
प्राचार्य प्रो. राजेश माेहन ने बताया कि नेत्र चिकित्सालय में मरीजों का लेंस विधि से ऑपरेशन किया जाएगा, जबकि इसके साथ ही अत्याधुनिक व्यवस्था रहेगी, मरीज व तीमारदार को बैठने की व्यवस्था रहेगी। पानी पीने के लिए व्यवस्था रहेगी, जिससे मरीजों को मेडिकल कॉलेज के अन्य परिसर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें