सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 10 दिसंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम 15 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में 500 जोड़े विवाह के बंधन में बंधने के लिए सात फेरे लेंगे।
सरकार बेटियों का हाथ पीला करने के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन करा रही है। इसमें एक पंडाल के नीचे हिंदू जोड़े को सात फेरे दिलवाकर शादी के बंधन में बांधा जाएगा। जबकि, मुस्लिम जोड़े को निकाह पढ़ाने के साथ ही शादी में दिए जाने वाले सामान आदि भी दिया जाता है।
समाज कल्याण अधिकारी महीपाल सिंह ने बताया कि समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत के तहत सामूहिक विवाह का कार्यक्रम में जिला प्रशासन की ओर से आयोजित किया गया है।
इसमें जनपद के पात्र जोड़े मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के जारी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन पत्र के सहज जनसेवा केंद्र अथवा स्वयं के माध्यम से भर सकते हैं। संवादी