फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित दो प्रधानाध्यक, दो शिक्षामित्र को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
दो प्रधानाध्यापक और शिक्षामित्र को नोटिस
विज्ञापन

बीएसए ने मिठवल ब्लॉक के पांच विद्यालयों का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बीएसए राजेंद्र सिंह ने मिठवल ब्लॉक के पांच विद्यालयों का निरीक्षण किया। इसमें अनुपस्थित पाए गए दो प्रधानाध्यकों और दो शिक्षामित्रों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगी गई है।
विज्ञापन

बीएसए के निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय प्रतापपुर और बैदौली कला में सभी शिक्षक, शिक्षामित्र उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय गौरा के निरीक्षण में शिक्षामित्र सीमा द्विवेदी और श्यामलली अनुपस्थित मिलीं। प्राथमिक विद्यालय अशोगवा के निरीक्षण में प्रधानाध्यापिका शकुंतला एवं कंपोजिट विद्यालय परसिया में प्रधानाध्यापिका शीलावती अनुपस्थित पाई गई। बीएसए ने अनुपस्थित कर्मियों को प्रमाणिक साक्ष्यों के साथ बीईओ के माध्यम से स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि स्पष्टीकरण नहीं मिलने अथवा संतोषजनक नहीं होने पर अनुपस्थित दिवस का वेतन रोकने के साथ ही विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें