फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बैंकों को नोटिस भेजकर मांगी जानकारी

Sat, 01 Jun 2024 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से ठगी के मामले में पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन


संवाद निजी एजेंसी

सिद्धार्थनगर। समूह की महिलाओं से ठगी के मामले में सटीक जानकारी के लिए महिलाओं से मिले बैंक खाते के आधार पर पुलिस ने बैंकों को नोटिस दिया है। उनसे जानकारी मांगी है किस किस फाइनेंस बैंक कितनी कितनी धनराशि आई और किन किन बैंक खाते में भेजी गई।और किस महिला के कितने खाते हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सदर थाना क्षेत्र के पिपरी, दौलतपुर सहित तीन गांव की 16 से अधिक महिलाओं से स्वयं सहायता समूह में खाता खुलवाकर निजी बैंकों से लोन दिलाने के मामले में लंबी ठगी की शिकायत हुई थी। 35 लाख से अधिक अपने का मामला सामने आया था। जबकि यह धनराशि 60 लाख से अधिक पहुंचने का अनुमान है। महिलाओं की शिकायत पर सदर पुलिस ने स्वयं सहायता समूह संचालिका आरोपी अनीता और सीएफसी संचालक सोमनाथ पर धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया और उन्हें जेल भेज दिया था। मामले की सही जानकारी के लिए पुलिस तक जाने में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार महिलाओं से मिले बैंक खाता एसबीआई, यूनियन, यूपी बैंक बड़ौदा इंडियन बैंक और पीएनबी बैंक से जुड़ा पाया गया है। पुलिस ने इन बैंकों को नोटिस देकर जानकारी मांगा है की किन किन फाइनेंस बैंक से लोन की राशि आई है और किन किन खातों में भेजी गई है। लोन की धनराशि कैसे स्थानांतरित की गई। बैंक की ओर से जानकारी मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। इस संबंध में शहर कोतवाल गौरव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है हर बिंदुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें