फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अवैध कब्जा करने वाले 61 व्यापारियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहपुर। नवीन मंडी स्थल सहियापुर में किसानों को फसल की उपज बेचने में हो रही समस्या को लेकर मंडी परिसर में व नीलामी चबूतरा पर कब्जा किए 61 व्यापारियों को सोमवार देर शाम नोटिस जारी कर दिया गया।
साथ ही तीन दिन के भीतर कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया है। मंडी में आने वाले किसानों को सब्जी बेचने को लेकर होने वाली जगह की समस्या पर अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की थी। खबर को संज्ञान में लेते हुए नोटिस जारी किया गया है। सहियापुर मंडी में डुमरियागंज क्षेत्र के किसान सब्जी बेचने आते हैं, लेकिन मंडी में कारोबारियों का कब्जा होने के कारण उन्हें बैठने की जगह नहीं मिल रही।
विज्ञापन

मंडी में किसानों को फसल की उपज बेचने में हो रही समस्या पर किसान संगठन आए दिन नीलामी चबूतरा की मांग करते रहते थे। अमर उजाला ने किसानों की समस्या को लेकर रविवार को शीर्षक ‘’मंडी में सुविधाओं का आकाल... मुश्किलों का ढेर,’’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसको संज्ञान में लेकर सोमवार को अवैध कब्जा किए व्यापारियों को मंडी समिति ने अंतिम नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर कब्जा हटाने का निर्देश दिया है।
मंडी सचिव ओमप्रकाश ने कहा कि मंडी परिसर व नीलामी चबूतरों पर कब्जा किए व्यापारियों को सोमवार को अंतिम नोटिस दिया गया है। पत्र प्राप्ति के तीन दिन के भीतर कब्जा नहीं हटाया गया तो समिति द्वारा हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, नोटिस जारी होते देख किसान संगठनों ने खुशी जताई है। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के तहसील अध्यक्ष इटवा सुदामा प्रसाद यादव व डुमरियागंज के तहसील अध्यक्ष अजमत अली, मोहम्मद जाकिर, जयहिंद, अर्जुन निसाद, अजय चौरसिया, सुखराज आदि लोगों ने कहा मंडी में नीलामी चबूतरों की मांग काफी दिनों से हम सबकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें