अतिक्रमण हटाने के लिए 55 लोगों को नोटिस
- बैंक रोड, बीज गोदाम, ब्लॉक गेट और पेट्रोल पंप पर है अतिक्रमण
- तीन दिन में अतिक्रमण न हटाने पर वसूला जाएगा जुर्माना
डुमरियागंज। सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण करने वाले 55 लोगों को बुधवार को नोटिस जारी किया गया। इन्हें अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। इस अवधि में अतिक्रमण न हटा तो संबंधित व्यक्ति से जुर्माना वसूला जाएगा।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने महेश प्रताप श्रीवास्तव ने बताया कि नगर को अतिक्रमण मुक्त और आवागमन को सुलभ बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। भारतीय स्टेट बैंक से लेकर पौधशाला, बीज गोदाम, ब्लॉक गेट और पेट्रोल पंप तक कई स्थानों पर स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं। लोगों ने सड़क की पटरियों और नाले पर कब्जा कर रखा है। तीन दिन बाद यहां से अतिक्रमण हटा न मिला तो जेसीबी से हटवा दिया जाएगा। मंगलवार को लाउडस्पीकर से इसकी घोषणा करवा दी गई है। इस दौरान हसन ताकिब, अर्पित दुबे, महंत मिश्रा, कासिम मेहंदी, मोहम्मद हैदर, हैदर मौजूद रहे।