फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पौने तीन करोड़ टैक्स दबाए वाहन स्वामी, अब लटकी रिकवरी की तलवार

Wed, 25 Oct 2023 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोड टैक्स न देने वाले 238 वाहन चालकों को प्रशासन ने भेजा नोटिस
विज्ञापन


तीन बार एआरटीओ की ओर से नोटिस जारी होने के बाद नहीं जमा किया टैक्स, अब प्रशासन करेगा कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। पौने तीन करोड़ रुपये रोड टैक्स नहीं जमा करने वाले वाहन स्वामियों पर रिकवरी की तलवार लटक गई है। प्रशासन की ओर से अब इन वाहन स्वामियों को रिकवरी का नोटिस जारी किया गया है। अगर तय समय पर टैक्स नहीं जमा किए तो केस भी दर्ज कराया जाएगा। तीन बार एआरटीओ की ओर से नोटिस देने के बाद टैक्स नहीं जमा करने वालों पर कार्रवाई के लिए प्रशासन आगे आया है।

सड़क पर चलने वाली चार पहिया, बस, ट्रक और अन्य प्रकार की गाड़ियों का रोड टैक्स जमा होता है। इसमें वाहन के हिसाब से टैक्स लगाया जाता है। टैक्स एआरटीओ कार्यालय में जमा करने के साथ ही कोई भी वाहन स्वामी कहीं से ऑनलाइन भुगतान कर सकता है।
विज्ञापन

समय-समय पर विभाग की ओर से टैक्स नहीं जमा करने वालों को चिह्नित करके नोटिस जारी किया जाता है। तय समय पर टैक्स देने के निर्देश दिए जाते हैं। एक वाहन स्वामी को तीन बार नोटिस दिया जाता है। इसके बाद वह जमा कर देता है। विभाग को 238 वाहन स्वामी ऐसे मिले हैं, जो तीन बार नोटिस देने के बाद टैक्स नहीं जमा कर रहे हैं।
अब एआरटीओ की ओर प्रशासन को अवगत कराया गया। इसके बाद प्रशासन की ओर से रिकवरी नोटिस जारी किया जा रहा है। तहसील प्रशासन नोटिस देने के साथ रिकवरी करवाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में एआरटीओ सुरेश कुमार ने बताया कि वाहन टैक्स नहीं जमा करने वाले 238 वाहन स्वामियों के लिए प्रशासन की ओर से आरसी जारी किया जा रहा है।



इस तहसील में इतने वाहन स्वामी टैक्स बकाया

रिपोर्ट के मुताबिक, नौगढ़ तहसील में 68 वाहन, बांसी में 48, शोहरतगढ़ में 43, इटवा में 48, डुमरियागंज में 31 सहित कुल 238 वाहन स्वामी हैं। इन पर 2.70 करोड़ रुपये रोड टैक्स बकाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें