फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: इमरजेंसी के जेआर को मेडिको लीगल नहीं करने पर नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मेडिकल काॅलेज में ईएमओ नहीं होने के कारण मेडिको लीगल नहीं कर रहे हैं। अभी तक सीएमओ ऑफिस से अटैच विशेषज्ञ चिकित्सकों से मेडिको लीगल कराने का काम किया जा रहा था, लेकिन इन चिकित्सकों का स्थानांतरण होने के बाद मेडिकल काॅलेज का इमरजेंसी वार्ड ईएमओ विहीन हो गया है।
विज्ञापन

इस समय केवल दो ईएमओ की तैनाती है, जिनमें एक चिकित्सक की नाइट ड्यूटी लगाई गई है। इनकी एक दिन ड्यूटी के बाद दूसरे दिन अवकाश होता है। वहीं दूसरे ईमओ शैक्षणिक अवकाश पर हैं।
ऐसे में इमरजेंसी में ड्यूटी करने वाले जेआर (जूनियर रेजीडेंट) को मेडिको लीगल करने के संबंध में निर्देशित किया गया, लेकिन बृहस्पतिवार को जेआर ने मेडिको लीगल करने से इंकार कर दिया, जिसे संज्ञान में लेने के बाद सीएमएस डॉ. एके झा नेकारण बताओ नोटिस जारी किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें