फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रधानाध्यापिका को सेवा समाप्ति का नोटिस

Sat, 09 Mar 2024 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विभागीय कार्य में शिथिलता और दिए गए दिशा-निर्देश का पालन नहीं करने पर संगठन के पदाधिकारी से बात कराने की धमकी देने के मामले में बीएसए ने बर्डपुर ब्लॉक प्राथमिक विद्यालय की बरगदी को प्रधानाध्यापिका को नोटिस दिया है। तीन दिन के भीतर नोटिस का जवाब देना है। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


सरकार विद्यालय सारी गतिविधियों को ऑनलाइन कर रही है। इसमें छात्र उपस्थिति पंजिका एवं मध्यान्ह भोजन पंजिका का डिजिटलाइजेशन भी कर दिया गया। पोर्टल पर ऑनलाइन जानकारी देनी है। डाटा समय से अपलोड करने के लिए बीएसए की ओर से मॉनिटरिंग की जाती है। इसमें कार्य में शिथिलता बरतने वाले विद्यालय के जिम्मेदारों को सुधार करने का निर्देश दिया जाता है। बीएसए की ओर से बर्डपुर ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बरगदही की प्रधानाध्यापिका शिल्पी चौधरी को बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद भी छात्र उपस्थिति पंजिका एवं मध्यान्ह भोजन पंजिका का डिजिटलाइजेशन नहीं किया जा रहा है। सात मार्च को उक्त कार्य के सहयोग के लिए कार्यालय से एमआईएस इंचार्ज एवं डीसी एमआईएस को भेजा गया। लेकिन उनकी ओर से योजना के क्रियान्वयन में कोई रुचि नहीं ली गई।
कार्य करने के बजाए संगठन विशेष के पदाधिकारी से बात कराने की धमकी दी गई। इस संबंध में फोन पर वार्ता की गई। इसके बाद छात्र उपस्थिति पंजिका एवं मध्यान्ह भोजन पंजिका का डिजिटलाइजेशन में कोई रूचि नहीं ली गई। यह अनुशासनहीनता एवं कर्मचारी आचरण नियमावली का स्पष्ट उल्लंघन है। इससे विभाग की छवि धूमिल हुई है। अत: उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना, अनुशासनहीनता एवं कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन के दृष्टिगत आपका वेतन अग्रिम आदेश तक अवरुद्ध करते हुए निर्देशित किया जाता है कि इस संबंध में अपना स्पष्टीकरण तीन दिन के भीतर उपस्थित होकर उपलब्ध कराएं। कृत्य के दृष्टिगत क्यों न आपकी सेवायें समाप्त कर दी जाए। साथ ही स्पष्टीकरण समय न प्राप्त होने अथवा संतोषजनक न पाये जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस संबंध में बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि विभागीय कार्यों में शिथिलता, आदेश की अवहेलना के मामले में अग्रिम आदेश तक वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें