फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ट्रक की टक्कर से मेला देखने आ रहे युवक की मौत

Sat, 09 Mar 2024 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खेसरहा। स्थानीय थाना क्षेत्र के मेंहदावल-बांसी मार्ग पर स्थित बेलौहा में शुक्रवार को ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के भैंसा माफी गांव निवासी श्रवण कुमार (19) शुक्रवार को बांसी मेला देखने जा रहा था। अभी वह अपनी बाइक से बेलौहा स्थित मरवटिया मोड़ पर पहुंचा था कि पीछे से आ रही ट्रक की चपेट में आ गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने ट्रक को रोक लिया। लेकिन चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर मृतक के परिजनों को सूचना दिया। मृतक के भाई शत्रुघ्न के तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष खेसरहा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें