जाट आरक्षण को लेकर सोनीपत में महापंचायत
- फोटो : amar ujala
सिद्धार्थनगर। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को 14 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में मासिक पंचायत लगाई। इस दौरान यूरिया की बढ़ती तस्करी और अधिक वसूली पर अंकुश लगाने सहित अन्य मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। साथ ही समस्याओं के जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।
जिलाध्यक्ष यार मोहम्मद चौधरी ने कहा कि सरकार व प्रशासनिक अमला किसानों की समस्याओं पर जरा भी ध्यान नहीं दे रहा है। किसानों को उनके मूल हक से वंचित कर उनका शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकतर सहकारी समितियों पर अभी तक यूरिया नहीं पहुंचा है, रोपाई के बाद यूरिया की अधिक जरूरत पड़ती है।
इससे किसानों को परेशानी होगी, सभी सहकारी समितियों पर यूरिया जल्द भिजवाया जाए और उसके निर्धारित कीमत से अधिक वसूलने वालों पर कार्रवाई की जाए। यूरिया की बढ़ती हुई तस्करी पर जल्द अंकुश लगाई जाए।
उन्होंने कहा कि अगर जल्द मांगें पूरी नहीं की गईं तो संगठन आंदोलन करेगा। इस दौरान अर्जुन कुमार, विनोद कुमार राव, बीपत, मीना देवी, केशव प्रसाद निषाद, राधेश्याम यादव, विशंभर गौड़ और विनोद चौधरी आदि मौजूद थे।