डुमरियागंज। समेकित शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को समावेशी शिक्षा दिलाने के उद्देश्य से नोडल शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण डुमरियागंज नगर स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र में शुक्रवार से शुरू हो गया। इस प्रशिक्षण में कुल 42 शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं।
प्रशिक्षण के शुभारंभ अवसर पर ट्रेनर नफीस हैदर ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को समावेशी शिक्षा दिलाने के उद्देश्य यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। सभी नोडल शिक्षक प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारी को अपनाते हुए अपने विद्यालय में लागू करें। उन्होंने आगे कहा कि दिव्यांग बच्चे व सामान्य बच्चे एक साथ मिलकर शिक्षा ग्रहण करें तथा दिव्यांग बच्चों में कभी अपने से अलग रहने की भावना न जागृत हो इस बात का ध्यान रखा जाए। प्रशिक्षण में जानकारी देते हुए ट्रेनर गणेश कुमार गौड़ ने बताया कि सामान्य जीवन में सभी बच्चे एक साथ शिक्षा ग्रहण करें और बच्चों में एक दूसरे के प्रति सहयोग की भावना हो ऐसा माहौल शिक्षक अपने कक्ष में तैयार करें।
प्रशिक्षक अंजनी कुमार सिंह व राजकुमार चौधरी ने कहा कि 90 दिवसीय प्रशिक्षण विकासखंड स्तर पर कराया जाना है। जिसमें 10 दिन में दो चरणों में ऑफलाइन मोड में व 80 दिवसीय प्रशिक्षण दीक्षा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन कराया जाना है। इस दौरान नोडल शिक्षक कमलेश मौर्य, रामनारायण दुबे, अनिल चौबे, सदाकत हुसैन फारूकी शकील अहमद, फखरुद्दीन आदि मौजूद रहे।