फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नोडल अधिकारी ने देखा वेंटीलेटर, नजर नहीं आई दीवार पर लगी फफूंद

Sun, 17 Dec 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चीन के नए वायरस व कोविड 19 से निपटने के लिए बेड व यंत्र का जाना हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। स्वास्थ्य विभाग ने चीन के वायरस से निपटने के लिए तैयारियों का जायजा लिया, जिसमें उन्होंने सभी वार्डाें में जाकर वेंटिलेटर का हाल जाना, लेकिन एक वार्ड में लगे फफूंद को नोडल अधिकारी ने नहीं देख पाया।
विज्ञापन

चीन वायरस से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी है, जिससे लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, चीन के बच्चों में सांस की बीमारियां बढ़ते देख स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। कोविड 19 के नोडल अधिकारी डॉ संजय कुमार ने बेड और यंत्र का हाल जाना, पहले से दवा और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश भी दिया, लेकिन वार्ड की दीवार पर लगे फफूदे नोडल अधिकारी को नजर नहीं आए, जबकि वेंटिलेटर कक्ष में सभी प्रकार की सुविधा थी, लेकिन दीवाल की मरम्मत नहीं होने से दीवाल पर फफूंद लगी हुई थी। इस दौरान समीर सिंह, श्रीष श्रीवास्तव, अविनाश मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें