शोहरतगढ़। मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार बाजपेयी ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ पर निरीक्षण किया। सीएमओ ने आपात कालीन कक्ष, उपस्थिति रजिस्टर, दवाखाना, वार्ड आदि का निरीक्षण किया। सीएमओ ने सर्वप्रथम दवा वितरण का निरीक्षण किया। वहां तैनात फार्मासिस्ट से दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। काउंटर पर दवा लेने आये मरीजों से दवाओं के बारे में पूछा। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के अधीक्षक डॉ. सौरभ कुमार चतुर्वेदी, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. एसके भारती, सुरेंद्र पाल आदि मौजूद रहे। संवाद