फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बिजली कनेक्शन ही नहीं, आ गया एक लाख बिल

Wed, 10 Jan 2024 10:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के पेडरा गांव का है मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शाहपुर। पेडरा गांव के रामदुलारे ने बिजली का कनेक्शन नहीं लिया है। पर, विभाग ने एक लाख रुपये का बिल भेज दिया है। बिल आने के बाद पूरा परिवार परेशान है।
विज्ञापन


डुमरियागंज तहसील के पेडरा गांव में रामदुलारे परिवार सहित रहते हैं। रामदुलारे ने कहा मुझे बिजली की कोई जरूरत नहीं है। वह अपने बेटे को बंटवारा कर दिया है। एक डुमरियागंज रहता है, दो बच्चे गांव पर ही रहते हैं। उन दोनों के नाम से वर्ष 2019 में ही बिजली कनेक्शन लिया गया है। 2009 में हमारे गांव में बिजली की सप्लाई किया गया। उस समय बीपीएल कार्ड धारकों को मुफ्त में कनेक्शन दिया जा रहा था। हमारा परिवार बीपीएल कार्ड के अंतर्गत नहीं था, इस कारण हम कनेक्शन नहीं लिया। वहीं, मुझे बिजली की कोई जरूरत भी नहीं थी। बच्चों को बिजली की जरूरत पड़ी तो वर्ष 2019 में वह नया कनेक्शन कर बिजली जला रहे हैं। जिसका बिल भी जमा करते हैं। उन्होंने बताया कि कभी कनेक्शन के लिए आवेदन ही नहीं किया है। इसके बाद भी एक लाख रुपये का बिल विभाग ने भेज दिया है। इसके लिए कई बार ऑफिस का चक्कर लगा चुका हूं, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। इस संबंध में डुमरियागंज के अधिशासी अभियंता एके त्रिपाठी ने कहा इस मामले की जानकारी नहीं है। अगर उनके नाम से कनेक्शन नहीं है तो एक नोटरी बनवा करके ग्राम प्रधान से प्रमाणित कराकर मेरे पास ले आए। जेई को भेज कर जांच कराकर उनका विद्युत कनेक्शन और बिल जीरो करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें