फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर की दवा न लिखे कोई चिकित्सक : डीएम

Fri, 22 Sep 2023 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मेडिकल कालेज के ओपीडी का निरीक्षण करते डीएम पवन अग्रवाल। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल काॅलेज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले रजिस्ट्रेशन काउंटर, सभी ओपीडी कक्ष, पीआईसीयू, एसएनसीयू वार्ड, एक्स-रे कक्ष, सीटी स्कैन कक्ष, जनरल वार्ड, इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोई भी चिकित्सक बाहर की दवा न लिखें। मरीजों को किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाए। डीएम ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था तथा मरीजों के लिए पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर प्राचार्य मेडिकल कालेज डॉ. एके झा, अनूप यादव, प्रत्यूष दूबे उपस्थित रहे।
इसके बाद जिलाधिकारी ने उपकृषि निदेशक कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय के विभिन्न पटलों को देखा। जिलाधिकारी द्वारा सभी कर्मचारियों को कार्यालय में समय से उपस्थित होने का निर्देश दिया। शिकायत लेकर आने वाले लोगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें