फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्टेशन और ठहराव का इंतजाम नहीं, बारिश में कर रहे बस का इंतजार

Sun, 19 Jul 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ बढ़नी मार्ग पर सड़क पर बस में चढ़ते यात्री। 
विज्ञापन
शोहरतगढ़ तहसील मुख्यालय पर नहीं बना है रोडवेज स्टेशन, हर मौसम में सड़क पर खड़े होकर बस पकड़ते हैं यात्री
विज्ञापन

शोहरतगढ़। कस्बे में रोडवेज बस का उचित ठहराव न होने और बस स्टेशन न बनने का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में खुले आसमान के नीचे यात्री बस का इंतजार करने को मजबूर हैं। बस जगह-जगह रोड पर ही यात्रियों को छोड़कर चली जा रही है। इससे आने-जाने में परेशानी हो रही है।
शोहरतगढ़ क्षेत्र लगभग सैकड़ों गांव के लोग यहां से दिल्ली, बनारस, बलरामपुर, मुंबई, लखनऊ आदि महानगरों सहित जिले में आदि कस्बों में आते-जाते हैं लेकिन बस अड्डा नहीं है। यात्रियों को बस पकड़ने के लिए उचित यात्री निवास स्थान भी नहीं बना है। ऐसे में यात्रियों को सिर्फ ठहरने का ठिकाना ही नहीं मिल रहा है बल्कि बैठने, बसों के आवागमन आदि की जानकारी भी नहीं मिल पा रही है। कस्बे में ठहराव का स्थान निर्धारित नहीं होने से गोरखपुर, सिद्धार्थनगर व बढ़नी की तरफ आने वाले रोडवेज बस के चलते शोहरतगढ़ कस्बे अक्सर जाम लग जाता है, यात्रियों को फुटपाथ पर बैठकर बसों का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

लंबे अरसे से कस्बे व क्षेत्र की जनता की मांग के बाद शोहरतगढ़ और बढ़नी में बस स्टेशन बनवाने के लिए विधायक विनय वर्मा के प्रयास से स्वीकृति तो मिल गई लेकिन चार वर्ष बीत जाने के बाद भी अब तक लोगों को बस स्टेशन का इंतजार है। पिछले साल जमीन का सीमांकन भी कराया जा चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि दिसंबर तक बस अड्डे का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया तो विकास कार्य अधर में लटक जाएंगे, जिससे बस अड्डा के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा।
-
बोले लोग
रोडवेज की उचित ठहराव न होने के कारण यात्रियों को बहुत परेशानी उठानी पड़ती है। ट्रेन का समय सारणी लोगों के मुताबिक न होने पर उनको आने-जाने के बस की ही सहारा है। बरसात में तो यात्रियों बहुत ही दिक्कत होती है। बस अड्डा बनाना था लेकिन स्वीकृति मिलने के बाद अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन

पिंटू पटेल, स्थानीय निवासी
-
शोहरतगढ़ कस्बे में कस्बे के व्यापारियों के द्वारा अरसे से कई बार बस स्टेशन की मांग के बाद जमीन का सीमांकन हो गया है। इसके बाद भी अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। कस्बे में रोड के किनारे धूप, बरसात और ठंड में खड़े होकर लोग बस इंतजार करते हैं। इससे प्राइवेट संचालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं।
नीलेश चौधरी, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें