मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के हरैया गांव में शुक्रवार की रात एक घर में नकब काटकर चोर नगदी, जेवरात सहित अन्य सामान लेकर चंपत हो गए। गृहस्वामी को घटना की जानकारी शनिवार की सुबह हुई तो वह स्थिति को देख हैरान हो गए।
क्षेत्र के हरैया गांव निवासी दिनेश कुमार रोज की तरह खाना खाने के बाद शुक्रवार की रात परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में सोया हुआ था। इस बीच देर रात चोर घर के पीछे की दीवार में नकब काटकर घर में दाखिल हो गए। चोर कमरे के बक्से में रखा छह हजार रुपये नगदी, एक जोड़ी सोने की झाल, दो जोड़ी चांदी का पायल सहित अन्य जेवरात व सामान लेकर चंपत हो गए। घटना की जानकारी शनिवार की सुबह घर महिलाओं को उस वक्त हुई जब वह घर की साफ- सफाई कर रही थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष मुज्जफर खां ने बताया कि अभी वह थाने की जार्च लिए हैं। घटना की जानकारी नहीं है तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।